इम्यूनिटी बढ़ाएं सर्दी-जुकाम भगाएं

खु शनुमा सर्दी का मौसम आ गया है। हल्की-हल्की ठंड का अहसास, गरम तासीर का खानपान और धूप में बैठ कर गप्पे हांकना इस मौसम की पहचान है। मगर आप भीतर से कितनी मजबूत या कमजोर हैं, उसकी सच्चाई भी इसी मौसम में सामने आती है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का मतलब है बीमारियों का आप पर हमला। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। सर्दियों में कैसे बनाएं अपना इम्यून सिस्टम मजबूत -


खाना हो हेल्दी-

मजबूत रोग प्रतिरोधी क्षमता के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। यह पोषण सिर्फ अच्छे खानपान से ही मिल सकता है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। हमारे शरीर को हर दिन 400 मिग्रा विटामिन सी की जरूरत होती है। अधिकांश लोग इस बात से अनजान होते हैं कि विटमिन डी की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने खानपान और सूरज की रोशनी के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिले।

भरपूर सोना होगा जरूरी

सुकून भरी नींद आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। अगर काफी लंबे समय से आप सिर्फ पांच या छह घंटे की नींद लेकर ही काम चला रही हैं तो यह दूसरी शारीरिक परेशानियों जैसे मोटापा और डायबिटीज की वजह भी बन सकता है। नींद से शरीरखुदका पोषण करता है। लगभग 7 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। नींद पूरी होगी, तो आप सेहतमंद भी रहेंगी।

तनाव से बनाएं दूरी

तनाव शारीरिक और मानसिक दोनों ही तौर पर खतरनाक  हो सकता है। अगर आप अकसर तनाव में रहती हैं तो सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां आप पर जल्दी हमला बोलेंगी। कभी-कभी तनाव होना घातक नहीं है, परलगातार उसी स्थिति में रहना सही नहीं होता है। दरअसल, जैसे-जैसे शरीर मे स्ट्रेच हार्मोन बढ़ता है, वैसे वैसे शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर होती जाती है।

रोज टहलें

शारीरिक सक्रियता शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विभिन्न अध्ययन और शोध से यह बात साबित हो चुकी है कि ऐसे लोग जो सप्ताह में पांच दिन एक्सरसाइज करते हैं उन्हें सर्दी-जुकाम और फ्लू कम होता है।

इन्हें बनाएं डाइट का हिस्सा

दही -दही प्राकृतिक प्रोबॉयोटिक है। बीमारियों से बचने के लिए ठंड में भी हर दिन कम-से-कम एक बार दही जरूर खाएं। ध्यान इस बात का रखें कि दही ठंडा न हो।

लहसुन- दिन में एक या दो लहसुन खाएं। यह प्राकृतिक एंटी वायरल ओर एंटी बैक्टीरियल है। यह शरीर में ऐसे एंजाइम की संख्या को बढ़ाता है जो खून को साफ करने में सहायक होते हैं। 

किवी -दिन में दो किवी खाकर शरीर को भरपूर विटाउन सी दिया जा सकता है। यह कफ और कोल्ड से लड़ने में आपकी मदद करेगा।

गाजर -विटामिन ए से भरपूर गाजर सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। यह संक्रमण से बचने में सहायक है।

ग्रीनटी -ग्रीन टी में एंटीवायरल औराएंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यानी इसके नियमित सेवन से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। एक दिन में तीन से चार कप ग्रीन टी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होगी।

 मशरूम: मशरूम को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है। यह वायरस और कोल्ड से रक्षा करता है।