दोमुंहे बाल हो जाएंगे गायब


बालों से जुड़ी हजारों परेशानियां हैं। कुछ परेशानियों के हल बेहद आसान है तो कुछ के उतना ही मुश्किल। दो मुंहे बालों की समस्या भी कुछ ऐसी  ही है। यह आपके खूबसूरत बालों पर किसी धब्बे से कम नहीं है। इनसे बचने के लिए अक्सर लड़कियां बाल कटवा लेती हैं और धीरे-धीरे बाल छोटे होते चले जाते हैं। वास्तव में, बालों का निचला हिस्सा ड्राई होने की वजह से वे दोमुंहे हो जाते हैं। इसके अलावा बालों को कंघी से झटकना या शैम्पू करने के बाद तौलिए से बालों को झटकने से भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं।


अंडे का मास्क 


अंडे का मास्क के लोए सामग्री


1.एक अंडा

2.2/3 चम्मच जैतून का तेल।

3. एक चम्मच शहद।


  अंडे का मास्क बनाने की  विधि -


Step1.सबसे पहले अंडे की जर्दी को अच्छे से मिला लें।


 Step 2. अब उसमे दो या तीन चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं।


Step3. अब इस मिश्रण को गीले बालों और जड़ों में लगाएं। 


Step4. फिर इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।


Step5. 30 मिनट के बाद बालों को पानी से धो लें और फिर शैम्पू करें।


अंडे का मास्क का  उपयोग कब करें-


अंडा का मास्क का उपयोग आप हफ्ते में एक बार ज़रूर करें। इस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले बालों को सुलझा लें।


केले का मास्क

केले का मास्क के लिए सामग्री

1.केला

2.शहद

3.जैतून का तेल/नारियल का तेल


केले का मास्क बनाने की  विधि -

 केले का मास्क बनाने के लिए आपको केले को अच्छे से पीसना होगा और फिर उसमें दो बड़े चम्मच शहद और लगभग 3 चम्मच जैतून या नारियल का तेल मिलाना होगा. इन सब चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद आप इस मिश्रण को बालों पर मल लें और कुछ देर बाद इसे साफ कर दें.


एलो वेरा का करें इस्तेमाल

सामग्री -

 एक एलो वेरा 

विधि -

Step1. सबसे पहले एलो वेरा जेल से अपने बालों में मसाज करें।


 Step 2. मसाज के बाद जेल को 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।


Step3. 30 मिनट के बाद बालों को पानी और फिर शैम्पू से धो लें।


●. बेहतर परिणाम के लिए, आप एलो वेरा जेल के साथ एक चम्मच नींबू का जूस और दो चम्मच अरंडी का तेल या जोजोबा तेल मिला सकते हैं।


एलो वेरा का इस्तेमाल कब करें -

इस मिश्रण का प्रयोग हफ्ते में दो या तीन बार ज़रूर करें। इसके अलावा आप एलो वेरा शैम्पू का भी इस्तेमाल हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं।


इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखकर दोमुहें बालों को रोका जा सकता है:


★हेयर ड्रायर का प्रयोग कम से कम करें। न ही हीट स्टाइलिंग कराएं। यह बालों को नुकसान पहुंचाती है।


★बालों को रोज न धोएं। बाल ज्यादा धोने से भी उन्हें 

नुकसान होता है।


★शैंपू करने के बाद नियमित रूप से कंडिशनर का इस्तेमाल करें। कंडिशनर ऐसा लें, जो क्षतिग्रस्त और रूखे बालों की रक्षा कर सके।


★बालों को सुलझाने के लिए हमेशा मोटे दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें।


★गीले बालों में कंघी न करें। इससे बालों पर बुरा असर

पड़ता है।